नारायणपुर

परिवहन संघ की हड़ताल का 6वा दिन, 350 ट्रकों के पहिए थमे

जिला नारायणपुर

परिवहन भाड़ा को लेकर परिवहन संघ उतरा मैदान में

नारायणपुर:नारायणपुर मालक परिवहन संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गया है। आज हड़ताल का 6वा दिन है।
बता दें कि नारायणपुर मालक परिवहन संघ छोटेडोंगर आमदई खदान में खनन कार्य कर रही निक्को जायसवाल कंपनी का लोह अयस्क परिवहन का कार्य करती है। पूर्व में गौरी ट्रेडर्स द्वारा निक्को कंपनी से अयस्क परिवहन का ठेका लिया गया था जिसमें नारायणपुर परिवहन संघ को ढुलाई के लिए प्रति टन 1230 रुपए भाड़ा निर्धारित किया जाता था जिसमे परिवहन संघ द्वारा दो साल परिवहन का कार्य किया जा रहा था परंतु वर्तमान में निक्को कम्पनी ने परिवहन का ठेका कार्य सिंघल बिजनस को दिया गया है और उसने पुराने दर पर परिवहन का कार्य करने का प्रस्ताव दिया है जिस पर नारायणपुर मालक परिवहन संघ के पदाधिकारीयो ने नए दर पर परिवहन का कार्य करने की मांग परिवहन ठेका कम्पनी से की है। लेकिन परिवहन ठेका कम्पनी एवं मालक परिवहन संघ के बिच नही बनी है। इसी मांगो को लेकर नारायणपुर मालक परिवहन संघ पूरे ट्रकों को खड़ी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिससे लोह अयस्क परिवहन का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
वही परिवहन संघ के अध्यक्ष किशोर आर्य ने बताया कि जब तक हमारी तीन सूत्रीय मांगों पर निक्को प्रबंधन विचार नही करता है और हमारी मांगों के अनुसार परिवहन का भाड़ा दर नही बढ़ाता है तब तक पूरा परिवहन कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!