नारायणपुर

“माड़ मैत्री” अभियान के तहत नारायणपुर में विशाल ड्राइविंग लाइेंस एवं यातायात जागरूकता शिविर सम्पन्न

जिला नारायणपुर,
जिला पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय के क्रीड़ा परिसर में विशाल ड्राइविंग लाइसेंस एवं यातायात जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्रामीण नागरिकों, युवाओं एवं वाहन चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लर्निंग लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में प्रदान की गई। मौके पर ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पंजीयन कर उन्हें विधिक प्रक्रियाओं से जोड़ा गया।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित यातायात का संदेश देते हुए नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।
शिविर में अबूझमाड़ क्षेत्र के छोटे डोंगर, एडका, भरंडा एवं ओरछा से आए युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन कर शासन की सुविधाओं से जुड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल की। यह प्रयास युवाओं को विधिक रूप से सशक्त बनाने एवं विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि “माड़ मैत्री” अभियान का ध्येय वाक्य “विग्रह से विश्वास” केवल संदेश नहीं, बल्कि जनता के बीच विश्वास निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए परिवहन विभाग एवं पुलिस टीम के समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि नारायणपुर पुलिस भविष्य में भी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसे जनहितैषी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!