धार्मिकनारायणपुरराजनीति

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग


जिला नारायणपुर – राम मंदिर चंदा मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को नारायणपुर में विरोध मार्च निकालकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च जय स्तंभ चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चंदा मामले में अब तक बड़े जिम्मेदार लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नेताओं ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़े विषय पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडी वड्डे, ओरछा ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गजा पटेल एवं नंदलाल जायसवाल, जिला कांग्रेस महासचिव संजय राय, शेख तौहीद अहमद, अमित भद्र, शब्बीर बढ़गुजर, संतोष राव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुक्कू सलाम, कोषाध्यक्ष वी.पी. शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनिका पोर्ते, अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, अध्यक्ष विजय सलाम, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष वेदबती पात्र, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!