नारायणपुर

नारायणपुर में यातायात सुधार की पहल: अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन-व्यापारी संघ की सहमति

नारायणपुर
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका एवं व्यापारी संघ के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
पुलिस अधीक्षक राबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में यातायात शाखा कार्यालय, नारायणपुर में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा। दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान, पोस्टर एवं बैनर न रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोडिंग एवं अनलोडिंग कार्य केवल निर्धारित समय पर ही करने का निर्णय लिया गया।
विशेष रूप से सोनपुर रोड क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्याओं और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाइश दी और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पहल जिला प्रशासन एवं व्यापारी संघ के संयुक्त प्रयास से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!