

जिला नारायणपुर
जिला नारायणपुर दिनांक: 04/12/2024 को सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी, डीआरजी जिला नारायणपुर शहीद हुए।
आज दोपहर 12:45 बजे शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी का पार्थिव शरीर ससम्मान पुलिस लाइन बस्तर आईजी सुंदर राज पी, कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवम वरिष्ठ राजपत्रिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दिया गया नगर के जनप्रतिनिधि नगर वासी उपस्थित होकर भावविहीन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सलामी के पश्चात आज शाम 4 बजे तक अपने गृहग्राम भरीमपानी नरहरपुर, जिला कांकेर में परिवार जनों के समक्ष अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जाएगा।
बस्तर आईजी सुंदर राज पी द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सर्चिंग के दौरान नक्सलगढ़ में जवानों की नक्सली के साथ मुठभेड़ लगातार हो रही थी पुलिस के जवान बराबरी से लड़ते हुए नक्सलियों को खदेड़ा जिसमे अंतिम झड़ तक लड़ते हुए प्रधान आरक्षक बिरेन्द्र कुमार सोरी शहीद हो गए, वैपन्स एके47 नक्सली ने लूट लिया,शहीद जवान के पार्थिव शरीर को चॉपर के माध्यम से जिला मुख्यालय लाया गया ससम्मान सलामी दी गयी।सर्चिंग में गए हुए डीआरजी पुलिस जवान सकुशल वापसी कर रहे हैं।




