नारायणपुर

परिया-काकुर मुठभेड़ में बड़ा झटका: ₹48 लाख इनामी 06 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद

परिया-काकुर मुठभेड़ में बड़ा झटका: ₹48 लाख इनामी 06 माओवादी ढेर, भारी हथियार बरामद

 अबूझमाड़ में PLGA प्लाटून-01 के कमांडर सहित महिला कैडर मारे गए, बस्तर में मारे गए माओवादियों की संख्या पहुँची 204

नारायणपुर, 19 जुलाई 2025 | विशेष प्रतिनिधि अबूझमाड़ के परिया-काकुर के सघन जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में पीएलजीए प्लाटून क्रमांक-01 के कमांडर समेत कुल 06 माओवादी मारे गए, जिन पर राज्य शासन द्वारा ₹48 लाख का कुल इनाम घोषित था।

मारे गए माओवादियों में 04 महिला कैडर भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ ऑपरेशन मानसून के तहत “माड़ बचाओ अभियान” का हिस्सा थी, जिसे नारायणपुर पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।

मारे गए माओवादी और उनकी पहचान:

राहुल पुनेम उर्फ लच्छू – DVCM, कमांडर, PLGA प्लाटून क्रमांक-01 (डल्ला, सुकमा)

उंगी टाटी – महिला सदस्य (सुरपनागुड़ा, सुकमा)

मनीषा – महिला सदस्य (वाला, नारायणपुर)

मीना टाटी उर्फ सोमरी उर्फ छोटी – महिला सदस्य (टोडका, बीजापुर)

हरीश उर्फ कोसा – सदस्य (कमलापुरम, बीजापुर)

कुड़ाम बुधरी – महिला सदस्य (मालसकट्टा, नारायणपुर)

इन सभी पर ₹08 लाख का इनाम था।

बरामद हथियार व सामग्री:

AK-47 राइफल – 01 नग

SLR राइफल – 01 नग

12 बोर राइफल – 01 नग

BGL लॉन्चर – 11 नग

BGL सेल – 83 नग

भारी मात्रा में विस्फोटक, साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री

इस संयुक्त अभियान की शुरुआत 17 जुलाई को हुई, जब परिया-काकुर जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिली। इसके बाद DRG, STF और BSF की कई बटालियन – 129वीं, 133वीं और 135वीं – ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 18 जुलाई को दिनभर रुक-रुक कर मुठभेड़ चलती रही, जिसमें 19 जुलाई को माओवादियों के शव बरामद हुए।

पुलिस व अधिकारियों की प्रतिक्रिया:

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर  रॉबिनसन गुरिया ने कहा कि हम नक्सलवाद के अंत की दिशा में निर्णायक चरण में हैं।

आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 204 माओवादी मारे जा चुके हैं।

DIG कांकेर रेंज अमित कांबले और BSF DIG  पी.के. दुबे ने कहा कि अब माओवादियों की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं और क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है।

प्रेस वार्ता में रहे उपस्थित:

BSF के कमांडेंट श्री नवल सिंह, एन.एस. कुटियाल, STF के अपर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, नक्सल ऑप्स के एएसपी श्री अक्षय साबद्रा, साथ ही DSP आशीष नेटाम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा, लोकेश बंसल, मनोज मंडावी, अरविंद खलखो और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

परिया-काकुर मुठभेड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा बल मानसून जैसी विषम परिस्थितियों में भी माओवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस कार्रवाई से न केवल अबूझमाड़ क्षेत्र को राहत मिली है, बल्कि माओवादियों के शीर्ष नेटवर्क को भी गहरा आघात पहुँचा है।

Oplus_0
Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!