धार्मिक

नए साल 2023 में कुल कितने ग्रहण पड़ेंगे और ये ग्रहण कहां-कहां देंगे दिखाई ?

रायपुर I रविवार से साल 2023 की शुरुआत होगी। इसलिए इस साल दुनिया भर में सूर्य का प्रभाव अधिक दिखाई देगा। इस साल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण पड़ेंगे। सौर ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटनाएँ हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल यानी 2023 में कुल कितने ग्रहण पड़ेंगे और ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देंगे? भारत में इनका सूतक काल कब से प्रारंभ होगा?

2023 में सूर्य ग्रहण

2023 का पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण होगा। पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। साल 2023 का दूसरा और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा।

सूर्य ग्रहण 2023: क्या यह भारत में दिखाई देगा?

पंचांग के अनुसार 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए कल भारत में इन दोनों सूर्य ग्रहणों का सूतक मान्य नहीं होगा। 14 अक्टूबर, 2023 का सूर्य ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा।

2023 चंद्र ग्रहण: चंद्र ग्रहण तिथि 2023

2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को 01:06 से 02:22 तक लगेगा। ये दोनों चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देंगे।

चंद्र ग्रहण 2023: क्या यह भारत में दिखाई देगा?

2023 में लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। पहला चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, भारतीय और प्रशांत महासागर और अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।

सूतक ग्रहण काल: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए भारत में इसका सूतक काल लागू नहीं होगा। जहां 2023 में पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल लागू रहेगा।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!