Uncategorized

स्मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले जैनम कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

जिला नारायणपुर

नारायणपुर, 03 जून 2025// जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसीत किये जाने हेतु बीएसपी सीएसआर योजनान्तर्गत स्वीकृत 12 स्मार्ट आंगनबाड़ी कार्य हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी हेतु 15 लाख रूपये की दर से कुल 01 करोड़ 80 लाख रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी, उक्त कार्य को करने हेतु टेण्डर कॉल किया गया गया था, जिसके निर्माण हेतु जिला प्रशासन के द्वारा जैनम कन्स्ट्रक्शन बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा फर्म का दर सबसे कम होने के कारण क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया था। उक्त कार्य को करने हेतु 01 करोड़ उन्चालिस लाख रूपये प्रदाय किया गया था। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जैनम कन्स्ट्रक्शन बाजार पारा गीदम के विरूद्ध शासकीय राशि का दुरूपयोग किये जाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
संबंधित फर्म द्वारा निहित शर्तों के मुताबिक गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया गया, जिसकी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत उपरान्त कार्य का जाँच करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर जाँच समिति गठित किया गया। समिति द्वारा कार्य का जाँच करने के पश्चात् जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र टेमरूगांव की राशि 3 लाख 47 हजार 181 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र भरण्डा की राशि 3 लाख 43 हजार 675.00 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र हुच्चाकोट की राशि 6 लाख 3 हजार 412 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र गुरिया की राशि 2 लाख 91 हजार 994 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र कनेरा की राशि 3 लाख 39 हजार 447 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खड़कागांव की राशि 3 लाख 76 हजार 20 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र केरलापाल की राशि 3 लाख 33 हजार 176 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खोड़गांव की राशि 2 लाख 95 हजार 848 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र परलभाट की राशि 3 लाख 14 हजार 938 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र बिंजली की राशि 3 लाख 39 हजार 422 रूपये, आंगनबाड़ी केन्द्र खैराभाट की राशि 3 लाख 36 हजार 429 रूपये एवं आंगनबाड़ी केन्द्र अंजरेल की राशि 8 लाख 6 हजार 972 रूपये का कार्य कराया जाना पाया गया। इससे यह प्रतित होता है कि जैनम कन्स्ट्रक्शन, बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा द्वारा शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है, जिसके संबंध में संबंधित फर्म जैनम कन्स्ट्रक्शन, बाजार पारा गीदम, जिला दन्तेवाड़ा के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफ०आई०आर०) दर्ज किया गया है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!