Uncategorized

पुलिस की रोक के बावजूद कांग्रेस ने जलाया ईडी का पुतला, तहसील चौक से जय स्तंभ चौक तक विरोध प्रदर्शन

नारायणपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के परिवार पर ईडी की छापेमारी और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में नारायणपुर जिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन की शुरुआत राजीव भवन से हुई जहाँ से कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर जय स्तंभ चौक की ओर निकले। प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल को तैनात करते हुए तहसील चौक पर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे।
नारेबाजी करते हुए वे किसी तरह पुलिस बैरिकेड को पार कर जय स्तंभ चौक तक पहुँचने में सफल हुए, जहाँ उन्होंने सड़क पर फिर से विरोध प्रदर्शन किया और ईडी का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हसदेव और तमनार के जंगलों को उद्योगपतियों के हाथ बेचने के विरोध में भूपेश बघेल लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसी कारण उनके परिवार को बदनाम करने ईडी का सहारा लिया जा रहा है। यह भाजपा की राजनीति का घिनौना चेहरा है।
इस विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव वेदबती पात्र, जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडी राम वड्डे, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनिका पोर्ते, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जय वट्टी, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, वरिष्ठ कांग्रेसी वी.पी. शुक्ला, शब्बीर बढ़गुजर, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष उमेश कर्मा, राकेश केसरिया, मनोज सेन, सुक्कू सलाम, महेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!