Uncategorized
नारायणपुर जिले में अब तक 201 औसत वर्षा

नारायणपुर, 03 जुलाई 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बरसात के दिनों में सतर्कता बरतने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया है, साथ ही वर्षा मापी यंत्र को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये हैं। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में 03 जुलाई तक 201 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील नारायणपुर में 26.9 मिलीमीटर, छोटेडोंगर में 18.4 मिलीमीटर और कोहकामेटा में 40.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। चालू मानसून के दौरान जिले में 01 जून से अब तक 201 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
