Uncategorizedनारायणपुरहेल्थ

जिला अस्पताल के डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस उग्र आंदोलन की चेतावनी, अपर कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग

जिला अस्पताल  डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस उग्र आंदोलन की चेतावनी, अपर कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग

जिला अस्पताल की ओपीडी बंन्द अव्यवस्था और डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी

 नारायणपुर | जिला अस्पताल नारायणपुर की अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं और अपर कलेक्टर द्वारा डॉक्टर से दुर्व्यवहार को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीण जैसे ओरछा, छोटे डोंगर और धवणई से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन बीते 17 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अस्पताल की ओपीडी शुरू नहीं हुई, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की पूर्ण विफलता बताया।

इसके साथ ही कांग्रेस कमेटी ने अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री साहू के साथ अभद्र, अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जो न केवल चिकित्सकों का मनोबल गिराता है, बल्कि प्रशासनिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन है।

कांग्रेस कमेटी ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

अपर कलेक्टर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से जांच प्रारंभ की जाए।

जांच पूरी होने तक पद से हटाया जाए।

डॉक्टर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए।

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशीलता और मर्यादा का प्रशिक्षण दिया जाए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!