छत्तीसगढ़नारायणपुर

संघ के सदस्यों ने जताया भरोसा: युवा नेतृत्व को पहली बार मिली कमान

डेढ़ माह की लंबी जद्दोजहद के बाद परिवहन की कुर्सी पर काबिज हुये राठौर

नारायणपुरनारायणपुर मालक परिवहन संघ के सदस्यों की सहमति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष राठौर को संघ का कार्यभार सौंपा गया। दबंग और बेबाक पत्रकार के रूप में अपनी पहचान चुके और कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन नारायणपुर के अध्यक्ष रहे मनीष राठौर परिवहन संघ में अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी सम्हालते नजर आएंगे।उनके अध्यक्ष बनने से संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनीष राठौर ने कहा कि संघ के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। संघ की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम सभी एकजुट होकर किसी भी लड़ाई को लड़ेंगे, तो निश्चित रूप से जीत हमारी होगी।राठौर ने आगे कहा कि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके नेतृत्व में संघ को मजबूत, संगठित और सक्रिय बनाने की उम्मीद सदस्यों ने जताई है। युवा नेतृत्व मिलने से संघ में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

नई कार्यकारिणी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप के एक दिवसीय प्रवास के दौरान परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान मंत्री जी ने संघ की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इसके पश्चात संघ के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराने के साथ ही ज्ञापन सौंपा।

समस्या के समाधान तक चलेगी लड़ाई

नारायणपुर मालक परिवहन संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष राठौर ने कहा कि हमारी लड़ाई पिछले 4 वर्षों से चल रही है, लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। इस बार परिवहन संघ सदस्यों ने अपने हर समस्या के समाधान होने तक लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!