नारायणपुरराजनीति

ब्लॉक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज

ब्लॉक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज

जिला नारायणपुर

संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के सभी ब्लॉक और शहर में कांग्रेस अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। नारायणपुर जिले में कुल पाँच संगठन ब्लॉक (नारायणपुर, छोटेडोंगर, ओरछा, कोहकामेटा और शहर संगठन) हैं, जिनमें अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो नाम सामने आए हैं। वर्तमान अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जो पिछले पाँच वर्षों से इस पद पर कार्यरत हैं, ने दोबारा दावा पेश किया है रघु मानिकपुरी पूर्व में यूथ काँगेस अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री रहे व वर्तमान में शहर अध्यक्ष के रूप में अपने पद में रहकर शानदार दायित्व निभाया है। वहीं युवा नेता अमित भद्र ने भी जोरदार दावेदारी की है। अमित भद्र पहले युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के निर्वाचित जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए तीन नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इनमें वर्तमान अध्यक्ष रवि देवांगन, कांग्रेस नेता संजय राय और बेनूर से कांग्रेस नेता राजू देहारी शामिल हैं। तीनों का संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों में व्यापक अनुभव है।

अन्य तीन ब्लॉकों में केवल एक-एक नाम प्रस्तावित हुए हैं ओरछा से मलेश मंडावी छोटेडोंगर से महेश कश्यप कोहकामेटा से रानू कुमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारियों ने सभी दावेदारों की सूची बनाकर पीसीसी कार्यालय को भेज दी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग ने बताया कि सभी पैनल प्रस्तावित नामों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है। अंतिम नियुक्ति जल्द ही प्रदेश स्तर से घोषित की जाएगी।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!