माओवादी बेनर पर्चा फेक कर आमदाई खदान कार्य बंद करने की दी धमकी
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230220_112401-780x470.jpg)
जिला नारायणपुर
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/image-6.png)
जिला मुख्यालय नारायणपुर थाना क्षेत्र फरसगांव के बयानार एरिया कमेटी नक्सली बैनर पर्चा फेक कर आमदाई माइंस बन्द करने का फरमान जारी किया। बेनर पर्चा में लिखे अनुसार जिला नारायणपुर छोटेडोंगर क्षेत्र के 84 परगना के जनता का जीवनदायक आमदाई खदान गैर कानूनी रूप से निक्को कंपनी एवं ठेकेदार दलाली कर रहे पूंजीपति के लिए ले जाया जा रहा है।
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/image-7.png)
नक्सली ने आमदाई खदान के कई घटना को अंजाम देते हुए पर्चा में लिखा है कि आमदाई माइंस के विरोध में पीएलजीए खदान में लगी गाड़ियों को आग से जलाया है। इस तरह से दलाली करने वाले प्रशासन नेताओं दलाली कर रहे पूंजीपतियों को भी टारगेट में लेते हुए बेनर चस्पा किया है।
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG_20230220_112401-1.jpg)
सागर साहू आरएसएस एवं बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए, पर्चा फेका गया है इस घटना के बाद से छोटेडोंगर के सरपंच एवं निक्को माइंस के विरोध में दलाली करने वालों को नक्सलियों ने फरमान जारी कर जान से मारने की धमकी दिया है।