छत्तीसगढ़क्राइम

छत्तीसगढ़ क्राइम: ट्रांसपोर्टर के सूने मकान से 12 लाख की चोरी, सीसीटीवी डीवीआर भी ले गए चोर…

रायपुर I छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख कैश और साढ़े सात लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया । शातिर चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

घर सूनसान छोड़ना हुआ मुश्किल

शहर में लगातार चोरी, हत्या जैसी वारदात हो रही हैं। ऐसे में मकान को सूना छोड़ना भी मुश्किल हो गया है। ट्रांसपोर्टर ने सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि चोर डीवीआर भी चोरी कर ले जाएंगे। ऐसे में शहर में घर से निकलना भी खतरे से कम नहीं है।

आसपास सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
ट्रांसपोर्टर ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस पीड़ित के घर पहुंची। इस दौरान कमरे में सामन बिखरे पड़े थे। पुलिस की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद चोरी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि, चोरों का कोई सुराग मिल सके।

राजकिशोरनगर के कल्याण बाग में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी (45) ट्रांसपोर्टर हैं। बीते शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे वे परिवार के साथ रिश्तेदारी में रायपुर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। इधर, रविवार की सुबह वे रायपुर से भाटापारा में रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए। फिर शाम करीब छह बजे वापस अपने घर कल्याण बाग पहुंचे। तब मकान का ताला टूटा मिला।

वहीं अंदर कमरे का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी खुली थी। चोरों ने घर से पांच लाख रुपए नगद और साढ़े सात लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के गहने गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर

ट्रांसपोर्टर ने अपने मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है। घर में चार कैमरे लगे हैं। उन्होंने कैमरे में चोरों के कैद होने की आशंका जताई और डीवीआर में रिकॉर्डिंग होने की बात कही। लेकिन, बदमाश अपने पकड़े जाने और पहचान होने के डर से घर में रखे डीवीआर भी साथ ले गए।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!