नारायणपुर

जिले में चल रहा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण

जिला नारायणपुर

घर घर दस्तक दे रहे प्रगणक दल, ले रहे आवश्यक जानकारी

नारायणपुर, 06 अप्रैल 2023 – छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशानुसार जिले में 01 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के लिए प्रगणक दल बनाए गए है जो घर घर जाकर आवश्यक जानकारी ले रहे है। ग्राम पंचायत माहका का सर्वे करने वाले प्रगणक दल ने बताया कि 01 अप्रैल से अब तक कुल 73 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमे से 62 घरों का ऑनलाइन अपलोड भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि औसतन एक दिन में 10-12 घरों का सर्वेक्षण कार्य हो जाता है। सर्वे के दौरान सर्वेक्षण दलों द्वारा घरों में जाकर लोगों को सर्वेक्षण का उद्देश्य तथा आगे मिलने वाली विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दिया जाता हैं। ज्ञात हो कि प्रगणक दलों के समन्वय एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को भी नोडल बनाया गया है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!