नारायणपुर
राष्ट्रीय पर्व 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्टर मांझी ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0006-780x470.jpg)
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2024/01/image-5.png)
जिला नारायणपुर
नारायणपुर, 26 जनवरी 2024 – 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने कलेक्टर परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यांर्पण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेंद्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम नारायणपुर पदीप बैध, एसडीएम ओरछा अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, सुमित बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।