नारायणपुर
NARAYANPUR: 77वीं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई व शुभकामनाएं
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0029-780x470.jpg)
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/08/image-12.png)
कलेक्टर वसंत ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण
जिला नारायणपुर
नारायणपुर, 15 अगस्त 2023 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण कर जिले की जनता और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर डीडी मण्डावी, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर रामसिंग सोरी, अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे, जिला कोषालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कलेक्टोरेट के कर्मचारी मौजूद थे।