छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

दुर्ग में आदिवासी युवतियों के साथ दुर्व्यवहार पर सीपीआई पार्टी सख्त, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर
दुर्ग में आदिवासी युवकों-युवतियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और जातिसूचक गालियों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) जिला नारायणपुर ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा है। पार्टी ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बजरंग दल की ज्योति शर्मा और उनके सहयोगियों ने आदिवासी युवतियों के साथ मारपीट और प्रताड़ना की, जिसका वीडियो भी सोसिल मीडिया में वायरल हुआ है।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रहे अल्पसंख्यक समुदाय और आदिवासियों पर हमलों से प्रदेश की शांति भंग हो रही है। सीपीआई पार्टी ने शासन से मांग की है कि अल्पसंख्यकों पर हमलों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएं। दुर्ग की घटना में शामिल बजरंग दल की ज्योति शर्मा और उनके साथियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत 7 दिनों के भीतर एफआईआर दर्ज की जाए।

सीपीआई पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो छत्तीसगढ़ भर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बखरूपारा बाजारपारा स्थल में सीपीआई पार्टी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए पर सीपीआई पार्टी जिला परिषद नारायणपुर के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन  प्रेषित किया गया।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!