नारायणपुर
ग्राम कुरुषनार में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली शपथ


नारायणपुर — ग्राम कुरुषनार के थाना में आज थाना प्रभारी भीसेन पिसदा द्वारा नशा मुक्ति के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि नशे की अवस्था में गाड़ी न चलाएं और बिना नशा किए कार्य करें, ताकि दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशा न करके गाड़ी चलाने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति नेताम, सरपंच कमली पोटाई और बड़ी संख्या में कुरुषनार के ग्रामीण उपस्थित रहे।




