नारायणपुरहेल्थ

संस्कारधानी सोनपुर में आयुर्वेद दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

जिला नारायणपुर – आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सोनपुर के उपसरपंच दयाराम भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम में सोनपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को आयुर्वेद पद्धति के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बदलते मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताते हुए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

डॉ. मिश्रा ने महिलाओं को घरेलू स्तर पर अपनाए जा सकने वाले सामान्य आयुर्वेदिक उपायों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या और खान-पान को अपनाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की भी समझाइश दी।

औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक पद्धति की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आयुर्वेदिक औषधियों एवं औषधीय पौधों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त स्वच्छता और नियमित दिनचर्या के महत्व से अवगत कराया गया।

वहीं, स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के औषधालय सेवक संतुराम नेताम सहित विभागीय कर्मचारी, ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!