नारायणपुर

स्थानीय भर्ती लागू करें — वादाख़िलाफी पर NSUI का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को अल्टीमेटम

स्थानीय भर्ती लागू करो — वादाख़िलाफी पर NSUI का उप मुख्यमंत्री को अल्टीमेटम

जिला नारायणपुर 

नारायणपुर, 10 अगस्त 2025 — “चुनाव में वादा किया, अब निभाना होगा!” नारों के बीच भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय भर्ती लागू करने की मांग की।
NSUI के महासचिव खेलेंद्र सोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और स्थानीय विधायक केदार कश्यप ने जल्द वादा पूरा नहीं किया, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

संगठन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और विधायक ने चुनावी घोषणा पत्र में स्थानीय भर्ती का वादा किया था, लेकिन दो साल बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे नारायणपुर और अबूझमाड़ के युवा बेरोज़गारी और पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं।

खेलेंद्र सोरी ने कहा, “वादाख़िलाफी अब बर्दाश्त नहीं होगी, अबूझमाड़ के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।”
उन्होंने दुर्ग में हाल ही में हुई उस घटना का उदाहरण दिया, जिसमें रोजगार की तलाश में आगरा जा रही एक युवती को रोका गया था।

ज्ञापन सौपने के दौरान राहुल मांडवी, रामसू पोटाई, गणेश सोढ़ी, रोहित, बिस्मा दुग्गा, किसालय देवांगन, कृष्णा देवांगन, पवन नाग, तरुण सिन्हा, राजकुमार, आदित्य मॉल, बाबू, महेश पोयम, सचिन देवांगन, देवी, मनोज, जीवन दुग्गा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!