नारायणपुरमनोरंजन

AI के दौर में नारायणपुर के संस्कार गुप्ता का हुनर बेमिसाल, 3 घंटे में बनाया मंत्री केदार कश्यप का हूबहू स्केच

जिला नारायणपुर 

आज के दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीक का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं नारायणपुर के एक छात्र ने अपनी अद्भुत चित्रकारी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

नारायणपुर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 11वीं बायोलॉजी के छात्र संस्कार गुप्ता ने अपने हाथों से प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय विभाग मंत्री एवं नारायणपुर विधायक माननीय केदार कश्यप का हूबहू स्केच तैयार किया। छात्र ने यह चित्र मंत्री केदार कश्यप को स्वयं भेंट किया।

संस्कार से जब स्केच बनाने में लगने वाले समय के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि एक तस्वीर को स्केच के रूप में तैयार करने में लगभग 3 घंटे का समय लगता है।

छात्र की इस प्रतिभा और बारीक चित्रकारी को देखकर हर कोई प्रभावित हुआ। खास बात यह है कि विज्ञान विषय से पढ़ाई कर रहे संस्कार ने कला के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

आज AI के दौर में हाथ से चित्र बनाने जैसी रचनात्मक और पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही हैं। ऐसे समय में संस्कार गुप्ता जैसे प्रतिभाशाली बच्चों का हुनर निश्चित रूप से प्रोत्साहन और सम्मान का हकदार है।

संस्कार गुप्ता के इस हुनर के लिए माड़संदेश/आज की दहाड़ टीम एवं नारायणपुर वासियों की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, उम्मीद है कि वह अपनी चित्रकारी को और निखारकर नारायणपुर का नाम रोशन करेगा।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!