बस्तर

बस्तर के हर पंचायत को मिले 1 करोड़ की डीएमएफ राशि, पारदर्शी उपयोग पर AAP का जोर – 26 अगस्त को होगा आंदोलन


बस्तर। आम आदमी पार्टी बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बस्तर संभाग खनिज संपदा से सम्पन्न होने के बावजूद गाँव और ग्रामीण जनता को उसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। जिला खनिज न्यास निधि (DMF) की राशि का सही और पारदर्शी उपयोग ग्रामीण विकास में होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसका लाभ ठेकेदारों और भ्रष्टाचारियों तक सीमित होकर रह गया है।

उन्होंने मांग की है कि बस्तर संभाग के सभी पंचायतों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाए, ताकि गाँवों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया जा सके।

आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रमुख माँगों में शामिल किया है—

  1. जिस जिले से DMF की राशि प्राप्त हो, उसका उपयोग केवल उसी जिले में किया जाए।
  2. हर पंचायत को हर साल कम से कम 1 करोड़ रुपये दिए जाएँ।
  3. किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएँ।
  4. महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग देकर सशक्त किया जाए।

नरेन्द्र नाग ने कहा कि यदि सरकार बस्तर के प्रति समय-सीमा में निर्णय नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी 26 अगस्त 2025 को पूरे बस्तर संभाग में ज्ञापन सौंपने के साथ धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम का आंदोलन करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन ग्रामीण जनता तक DMF राशि का प्रत्यक्ष और पारदर्शी लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि बस्तर का विकास अंतिम गाँव तक सुनिश्चित हो सके।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!