धार्मिक

साहू समाज की महिलाओं ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

जिला नारायणपुर

नारायणपुर– साहू समाज की महिलाओं ने 25 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। नयापारा स्थित साहू समाज भवन में सुबह से समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ सारी तैयारियां की। दीपावली मिलन समारोह में भक्त माँ कर्मा की पूजा के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मटका फोड़, कुर्सी दौड़,नाच-गाना सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से निर्मला साहू, पुष्पा साहू, पूनम साहू, संध्या साहू, विभा साहू, यामिनी साहू सहित साहू महिला संगठन की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!