नारायणपुरराजनीति

नेशनल हेराल्ड केस में सच की जीत, राहुल–सोनिया को क्लीन चिट: नारायणपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड केस में सच की जीत, राहुल–सोनिया को क्लीन चिट: नारायणपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ईडी–सीबीआई के दुरुपयोग पर अदालत की मुहर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय घेराव प्रयास

भाजपा की साजिश बेनकाब, न्यायपालिका ने दिखाया आइना: कांग्रेस

जिला नारायणपुर

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अदालत से क्लीन चिट मिलने की खबर के बाद नारायणपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ आक्रोश भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पहले बैरिकेड को तोड़ने में सफल रहे, जिसके बाद पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी।

जिला कांग्रेस नेता राजेश दीवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा— “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आज न्यायपालिका ने फिर साबित कर दिया कि सच की ही जीत होती है।”

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा कि विपक्ष को कुचलने का प्रयास करने वाली भाजपा सरकार और उसके शीर्ष नेतृत्व को सर्वोच्च न्यायालय ने आइना दिखाया है। बीते 12 वर्षों से लगातार कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अंततः सत्य की विजय हुई।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा चाहे जितने भी झूठे हथकंडे अपना ले, कांग्रेस को बदनाम नहीं कर सकती। “कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नहीं डरी, तो आज लोकतंत्र को कमजोर करने वालों से क्यों डरेगी। भाजपा के हर झूठ और साजिश को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।”

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव पाण्डे, बी.पी. शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, जिला कांग्रेस सचिव संजय राय, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष जय वट्टी, शब्बीर बढ़गुजर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!