छत्तीसगढ़जगदलपुरदेशबस्तरराजनीतिरायपुर

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सभा हजारों की संख्या में पूर्व आईएएस अधिकारी ने लिया सदस्यता

छत्तीसगढ़

कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर ने किया भाजपा प्रवेश, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा दिलाई भाजपा की सदस्यता

पूर्व कोंडागांव कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भाजपा में हुए शामिल, भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिलाई सदस्यता, केशकाल विधानसभा के हजारों ग्रामीणों ने टेकाम पर विश्वास जताते हुए भाजपा का थामा दामन

छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी में भी आज एक नया इतिहास रचा गया सन् 2003बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीलकंठ टेकाम(पूर्व जिलाधीश) इसके साथ ही अब केशकाल विधानसभा में भाजपा की टिकट पर चुनावी रण में उतरने वाले प्रत्याशीयों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस अपनी नौकरी त्याग कर राजनीति में कदम रखा। आपको बता दे कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश ले लिया,जिसे लेकर कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारों की संख्या में भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के राष्ट्रीय लेबल स्टेट जिला अन्य बूथ पदाधिकारी व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर द्वारा पूर्व आईएएस कलेक्टर नीलकंठ टेकाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई । पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम केशकाल विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में शामिल हुए। आपको बता दे कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से केशकाल के प्रियदर्शनी स्टेडियम में संपूर्ण तैयारी किया गया था लगभग 3000 की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम द्वारा भारतीय जनता पार्टी में सदस्य्ता ग्रहण किया।

जाने पूर्व आईएएस टेकाम का कलेक्टर से राजनीतिक तक सफर
आज का दिन इतिहास रचने का दिन है एक ओर भारत के वैज्ञानिकों ने चांद पर भारत का झंडा गाड़ दिया है वहीं छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी में भी आज एक नया इतिहास रचा गया सन् 2003बैच के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीलकंठ टेकाम(पूर्व जिलाधीश) इसके साथ ही अब केशकाल विधानसभा में भाजपा की टिकट पर चुनावी रण में उतरने वाले प्रत्याशीयों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम अंतागढ़ के सुदूर ग्राम हिमोडा में एक किसान परिवार से होने के बावजूद अपनी एकाग्रता वह लगन से प्रारंभिक शिक्षा से ही कुशाग्र बुद्धि से उत्तरोत्तर प्रगति करते चले गए,अपनी शिक्षा पूरी करने के उपरांत अपना दायित्व निभाया साथ ही साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में आ गये तब से अब तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पदस्थ रहते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं और अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले कर भी अपने क्षेत्र की आम जनता की सेवा करने के लिए फिर से तैयार हैं।

आईएएस नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया था। नीलकंठ टेकाम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी रहे, और संचालक कोष एवं लेखा के पद पर कार्यरत रहे, बता दें कि पूर्व आईपीएस टेकाम कांकेर जिले से अंतागढ़ के एक छोटे से गाँव हिमोडा के निवासी हैं,किसान पुत्र एवं संघर्ष से भरा बचपन और अपने गुरुओं के आशीर्वाद एवं पढ़ाई लिखाई के बाद आईएएस बने और छत्तीसगढ़ में नीलकंठ टेकाम वर्ष 2017 से 2020 तक कोंडागांव जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। जिले में कलेक्टर के पद में रहकर अपने दायित्व का निर्वहन कर समाजसेवा किया। अब राजनीति में कदम रख रहे आईएएस टेकाम के नए सफर की सुरुवात करने की मंशा जाहिर करते हुए , टेकाम ने तीन महीने की नोटिस के साथ व्यक्तिगत कारणों से वीआरएस मांगा था। ज्ञात हो कि उनके रिटायरमेंट में चार साल अभी बाकी थे। विशेष सचिव स्तर के आईएएस टेकाम 2027 में रिटायर होने वाले थे। आवेदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग नीलकंठ टेकाम के आवेदन का परीक्षण किया वहीं आवेदन के बाद टेकाम के राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। कुछ कहना सम्भव नही राजनीति में कदम रख रहे आईएएस टेकाम का बताया जा रहा कि वे भाजपा की टिकट पर केशकाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

आपको बता दे केशकाल विधानसभा कांग्रेस का अपराजेय गढ़ माना जाता है वहीं भारतीय जनता पार्टी में पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के भाजपा प्रवेश से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश करेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा की भाजपा बस्तर की पूरे 12 सीटों को जीत कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  लता उसेंडी , पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक , प्रादेश महामंत्री केदार कश्यप, कांकेर सांसद मोहन मंडावी,जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा,बेदु कश्यप , सेवक राम नेताम , प्रवीर बदेशा , कमल चंद भंजदेव,अनुज शर्मा ,  लच्छू राम कश्यप,मनोज जैन संतोष कटारिया , महेश जैन , तरुण साना, टेकेश्वर जैन , दया राम पटेल, आकाश मेहता , जितेंद्र सुराना राजकिशोर राठी , अजय मिश्रा , नवदीप सोनी , भूपेश चंद्रक्रार,  रामेश्वर उसेंडी , रूपसिंग मंडावी , संगीता पोयम, अनिता नेताम विधायक जी जीवन कुमार बिहार से , तरुण साना,सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!