कोंडागाँव

उद्यान विभाग की रोपणी में हुई फलों के राजा आम की निलामी विगत वर्ष के मुकाबले छत्तीस हजार से अधिक का हुआ राजस्व लाभ


कोंडागाँव- विश्वप्रकाश शर्मा(बब्बी)
कोण्डागांव, 14 मार्च 2024/ बुधवार को शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा में लगे आम फलबाहर हेतु निलामी का आयोजन किया गया। जिसमें बोलीकर्ताओं नरेन्द्र सिंह राठौर, वी पी .शर्मा, मंयक यादव, तथा ब्रंजन मण्डल (मुन्ना) ने भाग लिया। जिसमें अधीकतम बोली लगाकर तहसीलपारा कोण्डागांव निवासी ब्रजेन मण्डल (मुन्ना)ने निलामी को अपने पक्ष में करवाया लिया।
निलामी के दौरान समिति के अध्यक्ष के रूप में सहायक निर्देशक नारियल विकास बोर्ड आई.सी. कटियार, सचिव के रूप में शासकीय उद्यान रोपणी कोपाबेड़ा के उद्यान अधीक्षक लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव, अध्यक्ष कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत कोण्डागांव शिव कुमार कोर्राम एवं समिति के सदस्य के रूप में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संतू राम सोरी, सहायक मत्स्य अधिकारी योगेश कुमार देवांगन, प्रक्षेत्र सलाहकार उद्यानिकी विभाग इन्द्राणी पेगड़ उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रोपणी मे विशेषतः बाम्बेग्रीन, बैगनपल्ली, चैसा, बाम्बे यलो, दशहरी, लगड़ा, सिन्दुरी, तोतापरी, मल्लिका, माल्दा, अचार हेतु उपयुक्त आम, पायरी, सफेदा, एवं अन्य आमों का फलन होता है।
विगत वर्षों से रोपणी में उद्यान अधीक्षक के अथक प्रयासों से नवीन व स्वादिष्ट प्रजापति के आम वृक्षों का रोपण वह संवर्धन किया जा रहा है जिससे विभाग के राजस्व में वृद्धि हो रही है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!