नारायणपुरबस्तरशिक्षा

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर सुपगांव,में कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीयन शुरु

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर सुपगांव,में कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीयन शुरु

नारायणपुर

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नारायणपुर में कक्षा
छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीयन शुरू हो गया है। प्राचार्य श्री के. कमलापथम ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के कक्षा छठवीं के 2026-27 में प्रवेश के लिए नामांकन की तिथि प्रकाशित कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। जवाहर नवोदय विद्यालय नामांकन की पात्रता उन विद्यार्थियों को है, जो जिले में सत्र 2025 में कक्षा पांचवी में अध्यनरत है। विद्यालय सरकारी या मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। विद्यार्थी जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच या दोनों तिथि शामिल हैं।
सभी अर्ह अभ्यर्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य के.कमलापथम ने जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभी
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से अपील की है कि पिछले सत्र कि तरह इस सत्र में भी जिले से अधिक से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो और शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली आवासीय व्यवस्था का दूरस्थ अंचल के विद्यार्थी लाभ ले सके। कक्षा छठवीं के नामांकन की संपूर्ण जानकारी नवोदय विद्यालय के समिति के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। चयन परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025 हैं। विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक अनुपम शुक्ल ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय नारायणपुर सभी प्रकार के आधुनिक शिक्षक सुविधाओं से सुसज्जित है,और निकट भविष्य में अटल ट्रैकिंग लैब,साइंस,एस्ट्रो और मैथ्स पार्क प्रस्तावित है जिससे दूरस्थ आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को की शैक्षिक उन्नति में शानदार परिवर्तन संभव होगा।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!