रायपुर

मुगलवंश संस्थापक बाबर खरबूज और अंगूर मंगवाते थे उजबेकिस्तान से, सच्चाई जान हो जाओगे दंग…

रायपुर I पहले मुगल बादशाह बाबर को खानपान के बहुत शौकीन थे। उनका मानना था कि भारत में न अच्छा मीट मिलता है, न कोई अच्छा फल होता है, न ही बाजारों में अच्छी रोटी और बढ़िया खाना नहीं मिलता।

बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा की शुरुआत फ़रगना (उजबेकिस्तान का एक शहर) के वर्णन से की है। यह एक मध्य एशियाई प्रांत है, जहां उनका जन्म हुआ था। बाबर के मुताबिक, वहां बहुत मोटे तीतर मिलते थे, जिससे बने व्यंजन को चार लोग भी मिलकर खत्म नहीं कर सकते थे। वह वहां के अनार और खुबानी की भी तारीफ करते हैं।

भारत में मुगल शासन की स्थापना के बाद बाबर ने सबसे पहले एक सप्लाई चेन तैयार करवाया ताकि फ़रगना से उनके पसंद के खाद्य पदार्थ लाए जा सकें। उसी सप्लाई चेन के जरिए बाबर के लिए उनकी जन्मभूमि से खरबूज और अंगूर आदि मंगवाई जाती थी। यह सिलसिला उनके जीवनभर चला।

फिर बाबर को पता चली भारत की सच्चाई

2006 में प्रकाशित अपनी किताब Curry: A Tale of Cooks and Conquerors में इतिहासकार लिजी कोलिंगहम लिखते हैं, ”अपने जीवन के अंत में बाबर ने पाया कि भारत में भी अंगूर और खरबूजे की खेती संभव है। भारत में उगाए गए खरबूजे के स्वाद ने उन्हें अपने घर की याद दिला दी और उनकी आंखों से आंसू आ गए।”

सप्ताह में तीन दिन शाकाहारी रहते थे अकबर

खानपान का इतिहास लिखने वाली सलमा हुसैन ने अपनी किताब ‘द एम्पायर ऑफ द ग्रेट मुगल्स: हिस्ट्री, आर्ट एंड कल्चर’ में बताया है कि मुगल सम्राट अकबर सप्ताह में तीन दिन शाकाहारी रहते थे। उनके महल की मुर्गियों का रोजाना सरसों के तेल और चंदन से मसाज किया जाता था।

ज़हरीला खाना डालते ही टूट जाती थी शाहजहाँ की प्लेट

अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध मुगल बादशाह शाहजहाँ ने कई ऐतिहासिक इमारतें बनवाई थीं। उनकी शाही रसोई में ऐसी तश्तरियाँ भी थीं, जिनमें ज़हरीला खाना डालते ही या तो उसका रंग बदल जाता था या फिर वह टूट जाता था।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!