नारायणपुरहेल्थ

नारायणपुर में NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की भव्य तिरंगा रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर,

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ नारायणपुर द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शामिल होकर अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया।

रैली के उपरांत संघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग रखी गई।

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज़ मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय जल्द नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!