बालोद
बालोद जिले में मदिरा दुकानें शुष्क दिवस पर चरणबद्ध बंद रहेंगी
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/no-alcohol-drinks-dry-day-260nw-393988750.jpg)
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/no-alcohol-drinks-dry-day-260nw-393988750-2.jpg)
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/no-alcohol-drinks-dry-day-260nw-393988750.jpg)
जिला बालोद- विजय पारख
बालोद- छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनाव मद्देनजर कलेक्टर बालोद कुलदीप शर्मा के आदेशानुसार शुष्क दिवस पर जिले की मदिरा दुकानें प्रथम चरण में अर्जुंदा, डौण्डी, मंगचुवा, देवरबंगला, संजारी दिनांक 5.11.2023 को सांय 5 बजे से 7.11.2023 तक संपूर्ण रुप से बंद रहेगी। वहीं द्वितीय चरण में जिले की सभी मदिरा दुकानें दिनांक 15.11.2023 को सांय 5 बजे से दिनांक 17.11.2023 तक संपूर्ण दिवस में बंद रहेगी।