राजनीति

जनसम्पर्क के तहत ग्राम बम्हनी,टिमनार व एडका पहुंचे पूर्व मंत्री केदार कश्यप

जिला नारायणपुर

कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छतीसगढ़ को दीमक बनकर खोखला कर रहा है -केदार कश्यप

छतीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नहीं कुशासन चल रहा है -केदार कश्यप

नारायणपुर – जनसंपर्क के तहत आज ग्राम बम्हनी,टिमनार व एडका पहुंचे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, किसानों के रकबा में कटौती किया गया है। पूरे प्रदेश को शराब के नशे में झोंक दिया गया।कुल धान का 90 प्रतिशत धान मोदी सरकार खरीद रही है,जिसकी वाहवाही भूपेश सरकार ले रहीं है। प्रधानमंत्री आवास छीनने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। आगे श्री कश्यप ने कहा भूपेश सरकार विकास नहीं करने का दृढ़ संकल्प लेकर बैठी है। पुरे प्रदेश मे विकास कार्य बंद पड़े है। जिले की सड़कों में पैदल चलना मुश्किल है। पूरा प्रदेश नशे की गिरफ्त में डूबा हुआ है। सरकार अपने किये गए वादों को पूरी नहीं कर रही है।बेरोजगार, किसान, कर्मचारी, युवा, महिला, व्यवसायी सभी परेशान हैं। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज छत्तीसगढ़ में नहीं बची है। भूपेश सरकार दो रुपए का कार्य करती है तथा दो करोड़ का विज्ञापन करती है। प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का रोजागार छीनकर रेडी टू ईट निर्माण का कार्य किसी और को देकर रेडी टू ईट निर्माण में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार कर रही है। हमेशा अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ने वाली कांग्रेस जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास न देकर गरीबों के साथ धोखा किया है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं छोड़ा है। पूरे छत्तीसढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया प्रमुख अधिकरियों की गिरफ्तारी इन सब का पुष्टि कर रही है। ईडी की लगातार कार्यवाही ने कांग्रेस सरकार का भ्रष्ट लोगों को पूर्ण समर्थन होना उजागर किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ को दीमक बनकर पूरी तरह से खोखला कर रहा है। वही आगे भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री “केदार कश्यप” ने कहा कि इतिहास पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बना कर छग में विकास की गाथा शुरू की। जो कि कांग्रेस सरकार में रुक गयी है। देश मे अटलजी के कार्यों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है “सबका साथ, सबका विकास-सबका विश्वास, सबका प्रयास जिसके माध्यम से सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
लेकिन इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नही कुशासन चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार की बयार बह रही है। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने भी सम्बोधित करते हुए विकास विरोधी सरकार बताते हुए अबतक तक की सबसे भ्रष्ट सरकार निरुपित किया। प्रदेश में परिवर्तन की लहर प्रारंभ हो चुकी है। आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक का सफल संचालन भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रतन दुबे व आभार भाजपा नेता व पूर्व सरपंच चैतराम कुमेटी ने किया। इस दौरान मुख्यरूप से विधानसभा प्रभारी मनोज जैन, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, संजय नंदी, संदीप झा, प्रताप मंडावी, शांतु दुग्गा, रामप्रसाद कुमेटी, प्रवीण चंद्र उइके,मोती वड्डे, रोशन पांडे, सुरजू पांडे,मीतू राम सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!