छत्तीसगढ़

सारंगढ़ – धान खरीदी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

गाताडीह लेन्ध्रा और रक्सा गांव के धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने किया औचक निरीक्षण

सारंगढ़ I कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने सारंगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम गाताडीह स्थित धान ऊपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान लेकर आए किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसान विजय लाल जिनका दो एकड़ खेत है, वे धान लेकर आए थे, उन्होंने बताया कि धान खरीदी कार्य पहले से कहीं अधिक सुलभ हुआ है। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में स्टैकिंग सही तरीके से नहीं किया गया था, किसान जो धान लेकर आए थे उसमें नमी की जाँच करने पर नमी अधिक पाई गई, साथ ही रकबा समर्पण के लिए सहमति पत्र बनाने के कार्यों में लापरवाही दिखी, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और प्रभारी को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने लेन्ध्रा स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, उक्त धान खरीदी केन्द्र में खराब क्वालिटी वाले बारदाने देखने को मिले, जिसे कलेक्टर ने वापस लौटाने के निर्देश दिए। साथ ही धान नये बारदाने में पलटी करने के पश्चात पुन: तौल कराने को कहा। इसके अलावा बारदाने में स्टेंसिल लगाने के कार्यों का भी जायजा लिया, उन्होंने कहा कि अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें ताकि स्टेंसिल का चिन्ह अच्छे से दिखाई दे।

कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने धान खरीदी केन्द्र में सभी संबंधित प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रक्सा स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उक्त धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और शासन के नियमानुसार स्टैकिंग करने के निर्देश दिए। उक्त धान खरीदी केन्द्र में पचास प्रतिशत से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है, इस पर कलेक्टर ने कहा कि समय पर्याप्त है, जल्दबाजी में काम न करें, नियम के अनुसार शत-प्रतिशत सभी का रकबा समर्पण का कार्य करते हुए धान का टोकन काटें। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने धान ऊपार्जन केन्द्रों में दैनिक खरीदी, हमालों की संख्या, समय पर धान का उठाव इन विषयों पर चर्चा की।
उक्त निरीक्षण के दौरान सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, नायब तहसीलदार आयुष तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!