![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231031-WA0026-780x470.jpg)
![](https://maadsandesh.com/wp-content/uploads/2023/10/image-15.png)
कोण्डागांव से:-बब्बी शर्मा
कोण्डागांव, चुनाव की रणभेरी बजते ही सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ही अपने अपने क्षेत्र में चुनावी दंगल में कुद पड़ते हैं।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा व पुर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी भी अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन मरकाम से दो दो हाथ करने में लगी हुई हैं विगत दिनों से दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ धुआंधार प्रचार में व्यस्त हैं,
सुश्री लता उसेंडी को प्रचार के दौरान स्थानीय मतदाताओं से अपार जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र में अब बदलाव की लहर सी चल रही है आम मतदाताओं के रुझान से भाजपा प्रत्याशी सुश्री लता उसेंडी की जीत के आसार प्रबल होते जा रहे हैं।अब सभी को इंतजार है कि सात तारीख को मतदाता किसके पक्ष में मतदान कर उनका भाग्य मत पेटी में बंद करते हैं देखते हैं कि ऊंठ किस करवट बैठता है?