नारायणपुर

30 लाख के 8 नक्सली आत्मसमर्पण – शीर्ष कैडर ने किया बड़ा खुलासा, कहा आदिवासियों के असली दुश्मन माओवादी लीडर्स”

नारायणपुर, 20 अगस्त 2025।
नारायणपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और नक्सल उन्मूलन नीति के सकारात्मक प्रभाव के चलते आज 30 लाख रुपये के कुल इनामी 08 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य और ब्यूरो सप्लाई टीम के सदस्य शामिल हैं, जिनमें 06 पुरुष और 02 महिला नक्सली शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के समक्ष सभी नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की शपथ ली। आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया और उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

🔹 आत्मसमर्पण करने वालों में प्रमुख रूप से —

डीवीसीएम डॉक्टर सुखलाल जुर्री (इनाम ₹8 लाख) ने कहा कि “शीर्ष कैडर के माओवादी लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे समानता, न्याय और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों को गुलाम बनाते हैं।”

एसीएम कमला गोटा (इनाम ₹5 लाख) ने बताया कि संगठन में महिला नक्सलियों का जीवन “नर्क” जैसा है। उनके साथ शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से शोषण होता है।

सुरक्षा बलों के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक 148 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं

आत्मसमर्पण के दौरान आईटीबीपी, बीएसएफ और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!