छत्तीसगढ़

देश को एकसूत्र में बांध रही राहुल की भारत जोड़ा यात्रा : कुलबीर

राजनांदगांव। ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का की देशप्रेम की अलख जगाते हुए धर्मनिरपेक्षता, एकता और भाईचारे के मोतियों को एकसूत्र में पिरोते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जिसके परिप्रेक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में बुधवार 07 दिसंबर को उत्तर ब्लॉक के वार्ड से निकली यात्रा।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 7 दिसंबर बुधवार को राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत उत्तर ब्लॉक के रेवाडीह गौठान चैक पर जय बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रेम अलख जगाने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत की। जो वार्ड का भ्रमण करते हुए तालाब पार स्थित नर्मदेश्वर धाम मंदिर शिव मंदिर व मां भक्त माता कर्मा मंदिर में पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर श्रीफल चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात राधाकृष्ण महिला मानस मंडली समिति के पदाधिकारियों से जनसंवाद कर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताया। इसके बाद यात्रा वार्ड भ्रमण करते हुए समस्त कांग्रेसी जन केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के खोखले वादों को लाउड स्पीकर के माध्यम से वार्डवासियों को बताते चल रहे थे।
यात्रा गौठान के पास स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर आगे बढ़ी जो गौरा चैरा में पूजा कर, यात्रा शीतला पारा पकलू देवता में पूजा कर, मां शीतला मंदिर परिसर पहुंची, जहां पर वार्ड के वरिष्ठ वृद्ध चरण कुमरे से चर्चा कर राज्य सरकार की नीतियों को बताया। तत्पश्चात यात्रा शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड कार्यालय पहुंची, जहां पर आज के यात्रा का समापन हुआ। उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा में जय घोष के नारे लगा रहे थे एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ रही महंगाई को आमजन मानस को बता रहे थे। वार्ड पार्षद गामेन्द्र नेताम ने भारत जोड़ो यात्रा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का स्वागत किया।
भारत जोड़ो यात्रा के राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने भारत जोड़ो यात्रा का बखान करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ा यात्रा देश को एकसूत्र में बांध रही राहुल की भारत जोड़ा यात्रा इसका एकमात्र उद्देश्य भारत में एकता और भाईचारे कायम रहे, क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश में एकता और अखंडता के लिए समर्पित है।
वहीं केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि जब से भाजपानीत मोदी सरकार आयी है, तब से खोखले वादे कर देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं देश में महंगाई इस तरह बढ़ चुकी है कि आज लोगों का जीना बेहाल हो चुका है।
यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अब्बास खान, सुनीता सिन्हा, विद्या तिरपुडे, पार्षद मधुकर वंजारी, चंद्रकला देवांगन, महेश साहू, इंशाक खान, राजा यादव, सुरेन्द्र देवांगन, अमित जंघेल, शिवम गढ़पायले, जितेन्द्र कौशिक, विलयम बंसोड, विशु अजमानी, उमेश सिंह राजपूत, डा. राकेश कुमार, भरत सोनी, दौलत राम साहू, आशीष रामटेके, प्रियेश मेश्राम, संगीता साहू, नदीम कुरैशी, रमन वर्मा, जगत चिन्टू शर्मा, धनेश श्रीवास, भूपेन्द्र राजपूत, ठाकुरराम साहू, मनोहर सिन्हा, छगनुराम, अजय सहित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!