नारायणपुरहेल्थ

NHM संघ की हड़ताल को मिला फेडरेशन का समर्थन, सरकार से जल्द निर्णय की मांग

NHM संघ की हड़ताल को मिला फेडरेशन का समर्थन, मांगों पर सरकार से जल्द निर्णय की अपील

जिला नारायणपुर,
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ नारायणपुर द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज एक बड़ा समर्थन मिला। आंदोलन स्थल पर पहुँचे जिला अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री दीपेश रावटे ने हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

श्री रावटे ने कहा कि “NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें पूरी तरह से न्यायोचित हैं। सरकार को इन पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। फेडरेशन हमेशा NHM संघ के साथ खड़ा रहेगा।”

NHM संघ की प्रमुख मांगें:

  1. संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का नियमितीकरण।
  2. सेवा सुरक्षा नीति लागू करना।
  3. वेतन विसंगतियों का निराकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन।
  4. ग्रेच्युटी एवं पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का प्रावधान।
  5. कार्यस्थल पर सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियाँ।

संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया है कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय लेकर सेवाओं को बहाल किया जाए।


Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!