क्राइम

फेमस एक्ट्रेस की गोली मारकर कर दी गई हत्या ….

रायपुर I झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी की पश्चिम बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हावड़ा में   एक्ट्रेस को लूटने की कोशिश की गई थी। असफल होने पर, बदमाशों ने अभिनेत्री को मार डाला। रिया कुमारी झारखंड के लोकल सीरियल ‘वाह चलचित्र’ की एक्ट्रेस थीं। वह एक लोकप्रिय YouTuber भी थीं। रिया कुमारी का परिवार हावड़ा के रास्ते कलकत्ता जा रहा था।

कार में उसका पति प्रकाश कुमार और ढाई साल की बेटी सवार थी। रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार के साथ कार में सफर कर रही थीं। तभी कुछ बदमाशों ने उसके पति को लूटना शुरू कर दिया। उसने अभिनेत्री के पति को लूटने की कोशिश की। बदमाशों को रोकने के लिए रिया बीच में आ गई, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

 

अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बगनान थाना क्षेत्र के महिष रेखा के पास रुकी थी. इसी दौरान तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और सामान लूटने का प्रयास किया। जब अभिनेत्री के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!