छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार: धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है, प्रति एकड़ इतने क्विंटल बेच सकेंगे किसान…..

रायपुर I छत्तीसगढ़ की सियासत में धान खरीदी का मुद्दा हमेशा केंद्र में रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी किसानों को अपने केंद्र में रखकर दांव चलती है। जिस पार्टी ने किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया, उसकी सरकार बननी तय है। 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस सरकार एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी का दांव चल सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है। यानी सरकार अब एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा की धान खरीदी कर सकती है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम तो गर्मी और बरसात दोनों का पूरा धान खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस खरीदी के लिए भारत सरकार NOC तो दे दे। सीएम भूपेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही किसान विरोधी रही है।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!