नारायणपुरराजनीति

अमानक खाद को जबरदस्ती किसानो को लादने के विरोध मे भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट का घेराव

नारायणपुर

झूमा झटकी के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्त्ता हुए घायल

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता हुए शामिल

सत्ता के अहंकार मे उन्मत्त भूपेश सरकार -केदार कश्यप

भुपेश सरकार को अन्नदाताओ के संकट से कोई सरोकार नही -केदार कश्यप

नारायणपुर:-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नारायणपुर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा कार्यालय के सामने किसानो को जबरदस्ती अमानक खाद को लादने सहित किसानो से जुड़े अनेक मुद्दो को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद रैली निकाल कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले हजारों की संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित किसानो को पुलिस ने कलेक्ट्रेट से 200 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान किसान व कार्यकर्ता उत्तेजीत नजर आये व बेरीकटिंंग हटाने का प्रयास करते नजर आये और इस दौरान जमकर झूमा झटकी हुई और आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्त्ता घायल हो गए खबर लिखें जाने तक घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। वही केदार कश्यप व दिनेश कश्यप के नेतृत्व मे दर्जन भर कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेट पहुँच कलेक्टर को ज्ञापन सौंप किसानो के हित मे फैसला लेने की बात कही। वही घेराव से पूर्व आयोजित सभा मे भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पौने पांच साल में विफलता के सारे कीर्तिमान स्थापित कर चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है, यह प्रदेश के किसानो के लगातार अन्याय कर रही है हालात इतने खराब है की प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे है भूपेश सरकार लगातार वादाखिलाफी विश्वासघात का नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है भारतीय जनता पार्टी लगातार सडक से सदन तक किसानो के मामले को उठाती रही है पार्टी ने सतत् तमाम लोकतांत्रिक उपायों का सहारा लेकर किसानों की समस्याओ पर भूपेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश करती रही है लेकिन सत्ता के अहंकार में उन्मत्त भुपेश सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नही है। कांग्रेस सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह फेर रही है ऐसा लगता ही नहीं कि कांग्रेस सरकार को अन्नदाताओं के संकट से कोई सरोकार नही है। वही आगे कश्यप ने कहा की अब भुपेश सरकार किसानो को जबरदस्ती अमानक खाद को खरीदने मजबूर करने का काम कर रही है। प्रदेश मे लूट घुसखोरी और अत्याचार बढ़ गया है।विकास की बात करें तो प्रदेश मे सारे कार्य ठप्प पड़े हुए है।भुपेश सरकार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है। वही सभा को पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने भी अपने सम्बोधन मे कहा की पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है किसान के साथ ही आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से त्रस्त है सरकार अपने घोषणापत्र के वादो से मुखर रही है सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी व झूठ के पुलिंदो पर टिकी है भूपेश सरकार न प्रदेश मे बेरोजगारो को रोजगार दे पा रही है न ही वादे की मुताबिक प्रदेश के समस्त बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, चुनावी वायदे याद दिलाने व ऐसी लबरी सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। वही सभा को जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण उसेंडी ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसान व जन विरोधी सरकार बताते कहा की भूपेश सरकार गंगाजल की झूठी कसम खाकर सत्ता मे आयी है। और आज सत्ता मे आने के बाद अपने वादों से मुकर रही है।आने वाले 2023के विधानसभा चुनाव मे इस सरकार की बिदाई तय है। सभा का सफल संचालन भाजपा नेता संजय नंदी व आभार भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद कुमेटी ने किया।इस अवसर पर भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, रतन दुबे, निर्देश दीवान, संतोष बघेल, मंगड़ू नुरेटी,शांतु दुग्गा,विजय तिवारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रो से हजारों की संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित किसान उपस्थित थे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!