नारायणपुर

साय राज में अंधेरा कायम रहेगा या शहर मुहल्ले वालों के नसीब में उजाला भी है

जिला नारायणपुर

नारायणपुर। जिला मुख्यालय के वीआईपी रोड कही जाने वाली सड़क पर कलेक्टर कार्यालय परिसर से कलेक्टर निवास तक अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए काफी समय हो चुका है।
जहां सरकार ने गाँव-गाँव में बिजली आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा और बिजली लाइन के माध्यम से बिजली पहुँचाने का प्रयास किया जा है। वहीं शहर के सबसे व्यस्थतम कही जाने वालीं सड़क पर से ही सड़क बत्ती,गधे के सिर से गायब सींग को साबित कर रही है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के शासकीय बंगले तथा अन्य कर्मचारीयों /अधिकारियों का शासकीय निवास क्षेत्र होने के साथ -साथ छोटे बच्चों के खेलने के लिए अम्बेडकर पार्क भी बनवाया गया है पास ही जिला अस्पताल भी है जहां आसपास से अनेकों ग्रामीण अपने परिजनों को इलाज करवाने के लिए लेकर आते हैं तो कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाना पड़ जाता है जिसके चलते रात में रुकना पड़ता तो हमेशा ही जंगली जहरिले
कीड़े मकोड़ों का डर भी बना रहता है।
अंधेरे का फ़ायदा शहर के चोरों को भी मिलता है यह एक सोचनीय विषय है कि यदि जिला मुख्यालय में
अतिविशिष्ट क्षेत्र में यह आलम है तो गांवों में समान्य
जन किन-किन परेशानियों से दो-चार होने को मजबुर होंगे।

Maad Sandesh
0
0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!