13 राज्यों के राज्यपालों में बड़ी फेरबदल
बदले गए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

13 राज्यों के राज्यपालों में बड़ी फेरबद
बदले गए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है, कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है, इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्यपाल अंसुइया उइके को मणिपुर भेजा गया है,वहीं, विश्वभूष्ण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है, इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।




